फारबिसगंज में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास की ओर से पारंपरिक दही–चूड़ा भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल हुए।
आयोजित दही–चूड़ा भोज समारोह में पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी सहभागिता से कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया तथा आयोजन यादगार बन गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। विधायक मनोज विश्वास ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी ताकत है।
आयोजन में मुख्य रूप से शामिल पप्पू यादव के अलावा अररिया के पूर्व विधायक जाकिर अनवर वैराग, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शाद अहमद , पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह राजद नेता कांति कुंवर, अनंत राय, मनोज जसवाल सहित सभी सम्मानित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आयोजक की ओर से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



