PURNEA NEWS : विधायक विजय खेमका ने दी विक्रम संवत 2082 हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएँ

PURNEA NEWS : पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने विक्रम संवत 2082 हिंदू नववर्ष पर समस्त जनता को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि 30 मार्च यानी आज से प्रारंभ हो रहा यह नववर्ष हम सब के जीवन में नई ऊर्जा, नव चेतना, नव उल्लास और समृद्धि लेकर आया है। विधायक ने कहा, “चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह पावन दिन हमें अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। विक्रम संवत भारतीय कालगणना का एक महत्वपूर्ण संवत्सर है। इसकी शुरुआत महाराजा विक्रमादित्य के काल में हुई थी। इस दिन से लोक आस्था का पर्व चैती छठ पूजा एवं चैती दुर्गा नवरात्रि की शुरुआत होती है। हिंदू नववर्ष का यह दिन नई ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। विधायक ने कहा विक्रम संवत् 2082 हिंदू नववर्ष को सभी सनातनी उत्साह और उमंग के साथ मानते हैं। हिंदू नववर्ष का यह पावन दिन हम सबों को राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के साथ भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने हेतु संकल्प लेने का संदेश देता है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon