Mock Drill: अररिया जिला मुख्यालय टाउन में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल रहा सफल, मॉक ड्रिल के वक्त डीएम व एसपी रहे मौजूद

अररिया, प्रिंस (अन्ना राय): Mock Drill अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार के दिशा निर्देश में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सफल रहा है। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति जैसे हालातों से निपटने की तैयारी को परखना था, जो पूरी तरह सफल रहा है। सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल के तहत आज शाम 7 बजे से 7 बजकर 10 मिनट तक अररिया में ब्लैक आउट किया गया। इसमें जिलेवासियों का भरपूर सहयोग रहा। निर्धारित समय शाम 07:00 बजे एक सायरन बजने के साथ ही लाइट बंद कर दी गई।

इस दौरान आम लोगों के द्वारा भी अपने घरों/दुकानों/ प्रतिष्ठानों की सभी बत्तियाँ बन्द रखी गई। रौशनी की वैकल्पिक व्यवस्था यथा-बैट्री, इन्वर्टर, मोबाईल का टॉर्च लाईट, स्क्रीन लाईट, सौलर लाईट आदि को भी बन्द कर दिया गया था। चारों ओर सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा था। लोग अपने घरों के अंदर सुरक्षित स्थान पर थे। सड़क पर चलने वाले सभी वाहन भी अपने स्थान पर रूक गई और वाहन की लाइट भी बंद कर दी गई थी।

इस क्रम में जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार जिला मुख्यालय स्थित चांदनी चौक पर उपस्थित थे। ब्लैकआउट की स्थिति के उपरांत मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अररिया टाउन में इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें जागरूक एवं भविष्य में उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति में स्वयं को तैयार रखने के लिए यह मॉक ड्रिल किया गया है, जो सफल रहा है। निर्धारित समय पर सायरन बजते ही ब्लैकआउट की स्थिति बनी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon