Mock Drill: फारबिसगंज शहर में ना बजा कोई सायरन ना ही कटी कोई लाइट, पूर्णतः नहीं हुआ ब्लैक आउट

अररिया, प्रिंस: Mock Drill सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल के तहत 7 मई को शाम 7 बजे से 7 बजकर 10 मिनट तक अररिया में ब्लैक आउट की जो घोषणा हुई थी वह पूर्णतः विफल रही। वही, बताया गया था की इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति जैसे हालातों से निपटने की तैयारी को परखना है। और बताया गया था कि यह केवल एक रिहर्सल है, किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। वही इस संदर्भ में अधिकारियों ने कहा ने कहा था की नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें जागरूक एवं भविष्य में उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति में स्वयं को तैयार रखने के उद्देश्य से 07 मई, 2025 को शाम 07:00 बजे एक सायरन बजेगी और सायरन बजने के बाद अगले 10 मिनट के लिए ब्लैक आउट किया जायेगा।

Mock Drill

लेकिन अररिया के फारबिसगंज में ना सायरन बजी ना बिजली की आपूर्ति बंद की गई। सरकारी बिल्डिंग की लाइट जलती रही। बताया गया था की यह ब्लैक आउट एक प्रकार का मॉक ड्रील है, जिससे किसी भी नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान शाम 07:00 बजे से 07:10 तक बिजली आपूर्ति भी बन्द रखी जायेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।वही, अधिकारियों ने शहर वासियों से अनुरोध है किया था कि शाम 07:00 बजे से 07:10 तक अपने घरों/दुकानों/ प्रतिष्ठानों की सभी बत्तियाँ बन्द रखेंगे।

Mock Drill

इस दौरान रौशनी की वैकल्पिक व्यवस्था यथा-बैट्री, इन्वर्टर, मोबाईल का टॉर्च लाईट, स्क्रीन लाईट, सौलर लाईट आदि को भी बन्द रखें। उन्होंने कहा कि इस दौरान सड़क पर चलने वाले सभी वाहन अपने स्थान पर रूक जायेंगे तथा वाहन की बत्तियाँ बन्द रखेंगे लेकिन यहाँ विपरीत ही हुआ है कही कुछ बंद नहीं हुआ। वही, लेकिन शहर कुछ घरों और दुकानदारों ने सरकार के अपील का पालन किया और पूर्णत: लाइट को बंद रखा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon