Moradabad Gangrape: तेजाब डाला, बीफ खिलाया, दो महीने तक किया बलात्कार

मुरादाबाद उ. प्र: Moradabad Gangrape उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चार युवकों ने एक 14 वर्षीय दलित लड़की का अपहरण किया और दो महीने तक उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को 2 जनवरी को बाजार से जबरन कार में खींच लिया गया और नशीला पदार्थ सुंघाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां उसे लगातार दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। आरोपियों ने उसके शरीर पर बने ॐ के टैटू को मिटाने के लिए उस पर तेजाब भी डाला।

जब लड़की खाने की मांग करती, तो उसे जबरदस्ती बीफ खिलाया जाता था। इस जघन्य अपराध के बाद लड़की की चाची ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अन्य तीन आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon