नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड 6 में 200 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित

पूर्णिया, आनन्द यादुका: नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 6 में रविवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए 200 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। यह राहत अभियान वार्ड पार्षद शिम्पू कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें समाजसेवी अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू और मंजू देवी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वितरण का लाभ वार्ड 6 के जरूरतमंदों के साथ-साथ नगर पंचायत क्षेत्र की सबसे गरीब महादलित बस्ती और गोढ़ीयारी गांव की महिलाओं तक पहुंचा। इस मौके पर शिम्पू कुमारी ने बताया कि फिलहाल अत्यधिक जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता दी गई है और आगामी दिनों में पूरे वार्ड के पात्र लोगों तक कंबल पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, मंजू देवी ने कई महिलाओं को स्वयं कंबल ओढ़ाकर सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत कार्यालय के टैक्स कलेक्टर रमन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon