जीएमसीएच शिशु वार्ड का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव, अव्यवस्था देख अधिकारियों को लगाई फटकार

पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) के शिशु वार्ड का औचक निरीक्षण कर वहां की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान शिशु वार्ड में भारी अव्यवस्था, बंद पड़ी लिफ्ट, फर्नीचर व बेड की कमी और मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाओं के अभाव की स्थिति सामने आई, जिस पर सांसद ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाते हुए दो महीने के भीतर सभी वार्डों में फर्नीचर, बेड और लिफ्ट दुरुस्त कराने का सख्त निर्देश दिया।

वार्ड में एक ही कमरे में सैकड़ों महिलाओं को अस्थायी झोपड़ी जैसी व्यवस्था में ठंड से बचते देखा गया, जबकि मरीजों ने दवाइयों, जांच और रक्त की समुचित व्यवस्था न होने की शिकायत की। सांसद ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट को शिशु वार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश देते हुए जिला अधिकारी से फोन पर बात कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि हालात नहीं सुधरे तो वे नियमित अंतराल पर निरीक्षण करेंगे और इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे।

Pappu Yadav

साथ ही सांसद ने निजी डॉक्टरों से मानवीय अपील करते हुए कहा कि बार-बार फीस लेने के बजाय तीन महीने में एक बार शुल्क लिया जाए, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर आर्थिक बोझ कम हो। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. भरत, डॉ. दिनबंधू सहित सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, सुडु यादव, अरुण यादव और गंगा पासवान मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon