PURNEA NEWS ; सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्कूल की मनमानी से अभिभावकों को परेशानी हो रही है, खासकर टेम्पो और बस सेवा को लेकर। पप्पू यादव ने डीएम से तीन बार इस मामले पर बात की है और डीएम ने भी स्पष्ट किया कि प्राइवेट स्कूल को इस तरह की मनमानी करने का अधिकार नहीं है। सांसद ने कहा कि यदि स्कूल ने अपनी तानाशाही बंद नहीं की तो वे उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के गेट पर धरना देंगे। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने उन्हें केवल अपनी बसों से बच्चों को लाने की हिदायत दी है, और जो बच्चे स्कूल की बस से नहीं आएंगे, उन्हें टीसी देकर बाहर निकाल दिया जाएगा। इसके अलावा, स्कूल में बच्चों पर अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है और किताबों तथा ड्रेस का खर्च भी काफी ऊंचा है। पप्पू यादव ने स्कूल से अपील की कि वे अपनी मनमानी बंद करें।
PURNEA NEWS ;सांसद पप्पू यादव ने उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल की मनमानी पर की कड़ी चेतावनी, गेट पर धरने की दी धमकी

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


