ARARIA NEWS /सांसद ने लोकसभा में उठाया इंडो-नेपाल सीमा सड़क का मुद्दा

ARARIA NEWS/प्रिंस (अन्ना राय)।अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने लोकसभा में सरकार से भारत-नेपाल सीमा सड़क के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने का आग्रह किया, सांसद ने इस सड़क को सामरिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से भारत व नेपाल दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण बताते हुए कई सालों रुकी इंडो नेपाल सीमा सड़क के निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की , सांसद ने कहा कि बिहार में यह सड़क पश्चिमी चंपारण से चलकर सीतामढ़ी मधुबनी सुपौल होते हुए अररिया के सिकटी होकर किशनगंज गलगलिया तक जाती है, केंद्र सरकार व राज्य सरकार के सहयोग से करीब 552 किमी इस सड़क का निर्माण कार्य 2013 में शुरू हुआ, जिसे 2016 तक दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अब तक सिर्फ 177 किमी सड़क का निर्माण हो पाया है, अररिया सहित करीब 374 किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य में कोई प्रगति नहीं है, जो अतिचिंतनीय है, इस सड़क के निर्माण हो जाने से कई दशकों से उपेक्षित बार्डर लाइन के आस-पास बसे गांव में सामाजिक व आर्थिक विकास की शुरुआत के साथ सीमापार से होने वाली तस्करी पर भी लगाम सुनिश्चित है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon