Myanmar Earthquake: नरेंद्र मोदी का ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’: म्यांमार के लिए भारत का राहत पैकेज तैयार

नई दिल्ली: Myanmar Earthquake म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 2000 से अधिक लोग घायल हैं। इस आपदा से हुए व्यापक नुकसान का पूरी तरह से आकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में हुई तबाही पर गहरी चिंता जताई और सेना के नेतृत्व वाली सरकार के प्रमुख सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात कर संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने म्यांमार को राहत सामग्री और मदद भेजने का आश्वासन दिया। भारत ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री भेजी, जिसमें तंबू, कंबल, रेडी टू ईट खाना, सोलर लाइट्स, और जरूरी दवाइयां शामिल हैं। भारतीय वायु सेना के विमान यांगून में राहत सामग्री की आपूर्ति कर रहे हैं और भारत ने इस आपदा में सबसे पहले कदम उठाया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon