SAHARSA NEWS, अजय कुमार : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के सहरसा जिला इकाई के सौजन्य से कोशी प्रमंडल प्रभारी तथा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश झा के संयोजन में रॉयल बैंक्वेट गार्डन सुभाष चौक, सहरसा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह का उद्घाटन भाजपा नेत्री लाजवंती झा, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात रंजन, जनसुराज के नेता विमलकांत झा, सोहन झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक विक्रमादित्य खां, रणविजय राज, जवाहर ठाकुर, प्रो के एस ओझा, पूर्व प्रमुख शंभूनाथ झा, चंदन मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद शत्रुघ्न चौधरी के निर्देशन में महिषी के वेदपाठी बच्चों के द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। प्रदेश कार्य समिति के बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार झा के द्वारा किया गया। जिसमें महासभा के प्रदेश युवाध्यक्ष आशुतोष पांडे, भागलपुर जिलाध्यक्ष रणजीत चौबे सहित कई जिले के प्रभारी मौजूद रहे। इस अवसर पर शैलेश झा ने कहा कि ब्राह्मण महासभा के द्वारा जिले के सभी गांव में महासभा का गठन कर समाज में फैली कुुरूतियों को दूर करने युवाओं को नशा से दूर रहने वृक्षारोपण सहित अनेक प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।अशोक झा ने बताया कि ब्राह्मण महासभा के द्वारा कमजोर एवं निर्धन लोगों के उत्थान एवं बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार उपलब्ध कराकर सामाजिक समरसता को कायम करना मुख्य उद्देश्य है।साथ ही पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वहीं धार्मिक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के विकास एवं संरक्षण हेतु कटिबद्ध है।जनसुरज नेता विमल कांत झा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने समाज के सभी वर्गों को नई दिशा प्रदान किया। सर्वे भवन्तु सुखिना एवं वसुधैव कुटुंबकम का उद्घोष मंत्र इसी समाज के द्वारा किया गया है। जिसके माध्यम से सृष्टि के कण कण में मौजूद सभी जीव जंतु प्राणियों के सुख समृद्धि एवं मंगल कामना की जाती है।
SAHARSA NEWS/राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


