PURNEA NEWS : पूर्णिया के विकास के लिए एनडीए है जरूरी : मनीष सिंह

PURNEA NEWS : पूर्णिया के सर्किट हाउस में एनडीए नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के नेताओं से अपनी बात रखी। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए लोजपा (रा.) के प्रदेश प्रवक्ता सह सीमांचल के प्रभारी मनीष सिंह ने कहा कि एनडीए ही सीमांचल और पूर्णिया का विकास कर सकता है। पूर्णिया के लोग भूले नहीं हैं जब लालू-राबड़ी के शासनकाल में दिन-दहाड़े पूर्णिया के लोकप्रिय विधायक कॉमरेड अजीत सरकार की हत्या कर दी गई थी। पूर्णिया में विकास की अभूतपूर्व संभावना है। विकास के लिए सबसे जरूरी होता है शांति व्यवस्था। लालू प्रसाद यादव के 15 साल के शासनकाल में सीएम हाउस से अपराधिक तत्वों को संरक्षण दिया जाता था। जिसके कारण बिहार बहुत पीछे चला गया था। बहुत मुश्किल से बिहार पटरी पर आया है। अब एक बार और एनडीए को मौका दिया गया तो बिहार औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी छलांग लगाएगा।

लोजपा प्रवक्ता ने एनडीए सरकार द्वारा पूर्णिया के विकास के लिए किए गए कामों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार में पूर्णिया का विकास पहली प्राथमिकता में है। बहुत जल्द पूर्णिया एयरपोर्ट से देश-दुनिया के लिए हवाईजहाज उड़ान भरेगा। मखाना बोर्ड के गठन से सबसे ज्यादा लाभांवित पूर्णिया के किसान होंगे। पूर्णिया-पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होने वाला है। इसके बनने से पूर्णिया से पटना की दूरी महज तीन घंटे की रह जाएगी। मनीष सिंह ने कहा कि एक तरफ जहां बिखरा हुआ विपक्ष है तो दूसरी तरफ एनडीए पूरी तरह संगठित है। विपक्ष में आरजेडी और कांग्रेस के बीच भीषण सिर फुटौव्वल होने वाली है। आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष की अब तक की सबसे बुरी हार होगी। दंगा-फसाद, सांप्रदायिकता और जातिवाद का जहर घोलना विपक्ष का एकमात्र एजेंडा है। पूर्णिया के लोग ऐसे मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। पूर्णिया की सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी विजय होंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon