2025 में NDA की ‘धूम’ – विधायक विजय खेमका ने की चुनावी हुंकार

पूर्णिया: NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक विजय खेमका ने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। पूर्णिया जिला स्कूल के मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में विधायक खेमका ने बड़ी संख्या में पहुंचे एनडीए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर एनडीए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, श्री उमेश सिंह कुशवाहा, डॉ. अनिल कुमार, श्री मदन चौधरी, और श्री राजू तिवारी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। विधायक खेमका ने शहीद भगत सिंह, शिवराम हरि, राजगुरु, और सुखदेव के बलिदान को नमन किया और समाजवाद के पुरोधा डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें याद किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “2025 में पूर्णिया जिले की सभी सात सीटों पर एनडीए भारी मतों से जीत दर्ज करेगा।”

उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी के लिए एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा, “जनता का विश्वास एनडीए के विकास मॉडल में है और पूरे बिहार में चारों ओर एनडीए की गूंज है।” साथ ही, उन्होंने विश्वास जताया कि 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए को प्रचंड बहुमत से फिर से सरकार बनाने का अवसर मिलेगा। विधायक खेमका ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले भर से आए एनडीए कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon