PURNEA NEWS : पूर्णियाँ लॉ कॉलेज के पास मंडल छात्रावास में भीषण आग, सैकड़ों छात्रों का सामान जलकर राख

PURNEA NEWS : पूर्णियाँ लॉ कॉलेज के निकट स्थित मंडल छात्रावास में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें सैकड़ों छात्र प्रभावित हुए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में छात्रों की किताबें, मार्कशीट, सर्टिफिकेट, साइकिल, बेड, खाने-पीने की वस्तुएँ समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए।

घटना के दौरान छात्रावास में रखे कई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए, जिससे आग और भीषण हो गई। दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरा लॉज जल चुका था।

घटनास्थल पर सदर विधायक विजय खेमका भी पहुंचे और प्रभावित छात्रों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस घटना से छात्रों को भारी नुकसान हुआ है, और प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon