कैंसर दिवस पर पूर्णिया ऑफ्स एंड गायनी सोसायटी ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

पूर्णिया: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पूर्णिया ऑफ्स एंड गायनी सोसायटी द्वारा जिले में जागरूकता सप्ताह के तहत विभिन्न स्कूलों और सामाजिक केंद्रों में पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। तेरापंथ भवन गुलाबबाग, तेरापंथ भवन भट्टा बाजार, विद्या विहार परोरा, दून पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज मोंटेसरी स्कूल, वेल फॉर्च्यून स्कूल सहित कई स्थानों पर छात्राओं और महिलाओं को ब्रेस्ट, सर्वाइकल और ओवेरियन कैंसर के लक्षण, शुरुआती पहचान, रोकथाम और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा के सहयोग से स्क्रीनिंग और पैप स्मियर की निःशुल्क जांच भी की गई। सोसायटी की अध्यक्ष डॉ विभा झा ने कैंसर के शुरुआती संकेतों को गंभीरता से लेने की अपील की, वहीं सचिव डॉ अनुराधा सिन्हा ने कहा कि समय पर जांच और टीकाकरण से कई जानलेवा कैंसर से बचाव संभव है। डॉ आशा सिंह, डॉ ऋचा झा और अन्य चिकित्सकों ने ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों के साथ एचपीवी वैक्सीनेशन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

चिकित्सकों ने बताया कि सही उम्र में टीकाकरण और नियमित स्क्रीनिंग से महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला चिकित्सकों का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon