राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधायक विजय खेमका ने स्वामी विवेकानंद को याद कर युवाओं को प्रेरित किया

पूर्णिया: पूर्णिया में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विधायक विजय खेमका ने महान चिंतक और युगप्रवर्तक स्वामी विवेकानंद को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके विचारों को आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया। विधायक ने कहा कि स्वामी जी का जीवन और दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण और युवाओं के प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रासंगिक है।

उन्होंने स्वामी जी के प्रसिद्ध संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो” को आज के भारत के नव निर्माण का मूल मंत्र बताया। खेमका ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण की महत्ता समझाते हुए कहा कि वर्तमान के युवा देश का भविष्य, शक्ति और राष्ट्र की धड़कन हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वरोजगार, खेल और नवाचार जैसी योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि तकनीक, ज्ञान और संस्कार के बल पर युवा भारत को विश्व गुरु बनाने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। विधायक ने इस अवसर पर युवाओं से आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी लेने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon