Pappu Yadav: पूर्णिया स्थापना दिवस पर सांसद पप्पू यादव ने जिलेवासियों को दी बधाई, विकास के लिए किए अहम वादे

पूर्णिया: Pappu Yadav पूर्णिया जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस गौरवमयी दिन को पूर्णिया वासियों के लिए गर्व और खुशी का दिन बताया और कहा कि उनका पूर्णिया से एक अटूट और आत्मीय संबंध है। सांसद पप्पू यादव ने इस अवसर पर जिलेवासियों से अपील की कि वे सभी एकजुट होकर पूर्णिया को पिछड़ेपन और बदहाली से मुक्त करने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा, “पूर्णिया की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध संस्कृति और विकास की असीम संभावनाओं को मैं सलाम करता हूं। हम सब मिलकर इस जिले को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं।”

सांसद ने आगे कहा कि उनका सर्वस्व पूर्णिया के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है और वह हमेशा इस दिशा में कार्यरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह निरंतर प्रयास कर रहे हैं ताकि पूर्णिया कोसी और सीमांचल क्षेत्र का सबसे विकसित जिला बने। सांसद पप्पू यादव ने बताया कि बेहद कम समय में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहल की हैं, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्णिया एयरपोर्ट की मंजूरी और उसे जल्द शुरू करने का प्रयास, पूर्णिया में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग, पूर्णिया रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, स्टेट हाइवे को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदलने का प्रस्ताव, और IIT, IIM, AIIMS जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं की स्थापना की मांग शामिल हैं।

सांसद पप्पू यादव ने यह भी कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य श्रेय की प्राप्ति नहीं है, बल्कि उनका मुख्य लक्ष्य यह है कि पूर्णिया की जनता बदलाव को महसूस करे और उनके जीवन में सुधार हो। उन्होंने कहा, “मेरे लिए सत्ता कभी प्राथमिकता नहीं रही, मेरा असली मकसद जनता की सेवा और उनके लिए न्याय दिलाने का संघर्ष है।” सांसद ने अपनी बात को जारी रखते हुए यह भी कहा कि उनका उद्देश्य पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र को नॉर्थ ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करना है, और इसके लिए वह सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे हैं। पप्पू यादव ने यह भी बताया कि वह युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों के सृजन, महिलाओं की सुरक्षा, और मेडिकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

सांसद ने जिलेवासियों से अपील की कि वे नकारात्मक राजनीति से दूर रहें और मिलकर जिले के विकास के लिए काम करें। उन्होंने कहा, “पूर्णिया की जनता ने मुझे जो ताकत दी है, उससे मैं संसद में बिना किसी दल के होते हुए भी आपकी आवाज़ बुलंद कर सका हूं। आइए, हम सब मिलकर पूर्णिया को देश का सबसे विकसित लोकसभा क्षेत्र बनाने का संकल्प लें।” अपनी बात समाप्त करते हुए पप्पू यादव ने कहा, “दिल से पूर्णिया, हर पल पूर्णिया। सलाम, प्रणाम, जोहार पूर्णिया।”

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon