पूर्णिया: पूर्णिया में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओराहिम फाउंडेशन की ओर से चर्च परिसर में सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों समेत 12 लोगों ने भाग लिया।]
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, वहीं झुन्नू टुडू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में रिडोल हेम्ब्रम, विजय कुमार रजक और रितेश शाह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर फाउंडेशन के निदेशक अधीराज और आशा देवी ने संविधान की गरिमा, नागरिक कर्तव्यों और संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।
उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शांति, सौहार्द और सामाजिक सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर वरिष्ठ सदस्यों तक की सहभागिता रही और अंत में जलपान के साथ समारोह का समापन हुआ।



