पूर्णिया: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पूर्णिया स्थित कार्यालय केशव कोठी, थाना चौक परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां नगर अध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार ने तिरंगा फहराया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के नेतृत्व ने सर्वसम्मति और सर्वसमावेशी सोच के साथ संविधान का निर्माण किया, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ, और इन्हीं राष्ट्र प्रथम के मूल्यों को केंद्र में रखकर अभाविप की स्थापना की गई थी, जो आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विभाग संयोजक नीतीश निक्कू ने संगठन की आठ दशकों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि अभाविप ने सदैव राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के लिए कार्य किया है।
वहीं जिला संयोजक दीपक कुमार चौधरी और नगर मंत्री आर्यन यादव ने युवाओं को परिवर्तन का वाहक बताते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश मुर्मू, कार्यालय मंत्री भरत कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



