पूर्णिया, आनंद यादुका: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव नगर में शिव परिवार भवानीपुर एवं बोलबम सेवा समिति के द्वारा भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया । आयोजित भक्ति जागरण में कलकत्ता, नेपाल एवं मुम्बई से पहुंचे कलाकारों के मनमोहक प्रस्तूति ने सारी रात शमा बांधे रखा । रातभर प्रखंडवासी कलाकरों के प्रस्तूति पर झूमते रहे । शिव परिवार भवानीपुर के द्वारा आयोजित भव्य भक्ति जागरण से पूर्व शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया । जिसमें प्रखंड क्षेत्र के अलावे दूसरे प्रखंडो से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया ।
इसके बाद आयोजित भव्य रात्रि भक्ति जागरण में कलकत्ता नेपाल एवं मुम्बई से भवानीपुर पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तूति पेश कर लोगों कि तालियां बटोरी । नेपाल से आये माँ अम्बे गौरी अघोरी झांकी के कलाकरों के द्वारा प्रसिद्ध उज्जैन महाकाल बाबा कि आकर्षक व अद्भुत भस्म आरती के प्रदर्शन पर मौके पर मौजूद हजारों दर्शक अपने दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हुए । भक्ति जागरण के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तूति से ऐसी शमा बांधी कि लोग सोमवार के अहले सुबह तक अपनी जगह से हिलने का नाम नहीं लिया ।
चर्चित भजन गायक बबलू सागर एवं आँचल प्रिया के द्वारा गाये गए मधुर भजनों पर दर्शकों ने जमकर तालियाँ बजाई । वहीं मुम्बई से अपने गृह नगर भवानीपुर पहुंचे चर्चित हास्य कलाकर राज सोनी एवं रोमियो के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया गया । उनके द्वारा दिये गए हास्य प्रस्तुति पर मौजूद दर्शक हंसते हंसते लोटपोट हो गए ।
इस मौके पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बलों कि तैनाती कार्यक्रम स्थल पर किया गया था।



