पूर्णिया,आनंद यादुका: भवानीपुर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के बिरुद्ध शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है । इस दौरान पुलिस ने नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड नंबर 2 माधवनगर कुड़िया टोला में शराब निर्माण के लिए तैयार किये जा रहे एक हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट करने का काम किया है । भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर पंचायत के कुड़िया टोला में बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार किया जा रहा है ।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदलबल के साथ छापेमारी करते हुए कुड़ियाटोला में एक हजार लीटर से अधिक मात्रा में अर्धनिर्मित देशी शराब नष्ट करने का काम किया । थानाध्यक्ष ने बताया कि नष्ट किया गया अर्धनिर्मित शराब किसका है इसका पता लगाया जा रहा है । बहुत जल्द इसका पता लगाते हुए शराब कारोबारी के बिरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जायेगा ।



