Operation Sindoor Live Updates: आतंक के गढ़ पर भारत का करारा वार: मसूद अजहर ने गंवाया परिवार, कहा – ‘काश मैं भी मारा जाता’”

नई दिल्ली: Operation Sindoor Live Updates भारतीय वायुसेना की कूटनीतिक और सैन्य रणनीति के तहत अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंक के आकाओं को सीधा संदेश दे दिया है कि भारत अब हर साज़िश का जवाब सीमा पार जाकर देगा। इस हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को बड़ा झटका लगा है, जब उसके परिवार के 10 सदस्य और संगठन के चार करीबी सदस्य भारतीय कार्रवाई में मारे गए।

खुद अजहर ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की और दुःख में डूबकर कहा, “काश मैं भी मारा जाता।” सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में अजहर की बड़ी बहन, मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां और सादिया के पति के साथ उसकी बड़ी बेटी के चार बच्चे घायल हुए हैं।

भारत की इस साहसिक कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंकियों के लिए सरहद पार भी कोई सुरक्षित पनाह नहीं बची है। यह हमला न केवल एक सैन्य सफलता है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की अडिग नीति और बदलते रुख का प्रमाण भी है – अब हमला होगा, वो भी घर में घुसकर।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon