ARARIA NEWS : STF और बदमाशों के बीच हुई जमकर मुठभेड़, तनिष्क लूटकांड का मुख्य अपराधी चुनमुन झा ढेर
ARARIA NEWS प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया में STF और बदमाशों के बीच हुई जमकर मुठभेड़। वही, बताया जा रहा है की इस मुठभेड़ में अररिया STF ने कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को ढेर कर दिया है। ख्यात अपराधी चुनमुन झा के सीने में 2 और पैर समेत पूरे शरीर में 6 गोली लगी थी। वही, पुलिस ने घायल कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को सदर अस्पताल लेकर गई जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है को चुनमुन झा कई लूटकांड का मास्टरमाइंड था। 11 मार्च को आरा में तनिष्क शोरूम में हुई 10 करोड़ की ज्वेलरी लूटकांड में भी वो शामिल था और पूर्णिया में हुए तनिष्क लूटकांड का भी मुख्य आरोपी था। वही, बताया जा रहा है की अररिया STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भाग निकला। वही, इस मुठभेड़ में 5 जवान घायल हुए हैं, जिसमें एसटीएफ के ड्राइवर समेत 4 जवान हैं। वही, बताया जा रहा है की दो स्थानीय लोगों को भी चोट आई है। अररिया STF और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ नरपतगंज थाना इलाके के थलहा नहर के पास हुई है। कुख्यात अपराधी चुनमुन झा अररिया जिला के पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर का रहने वाला था। वही, इस मामले के संदर्भ में अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि आज तड़के सुबह एसटीएफ को दो अपराधियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी. इसी आधार पर मौके की घेराबंदी की गई. पुलिस ने ललकारा तो वे भागने लगे और फायरिंग करने लगे. एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की. एक अपराधी घायल हो गया. उसे अस्पताल भेजा गया. जहां उसकी मौत हो गई. दूसरा अपराधी मौके से भाग गया है. उसकी तलाश में टीमें लगी हैं मुठभेड़ में अररिया पुलिस के 10 जवान शामिल थे। पुलिस की तरफ से 12 राउंड फायरिंग की गई। इसमें से 7 गोली चुनमुन को लगी है। चुनमुन की तरफ से एक गोली चलाई गई जो एक पुलिसकर्मी के बांए हाथ को छूते हुए गोली निकली है। बाकी 4 पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने के दौरान घायल हुए हैं। अपराधी ने ऑटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग की थी