Panchkula Suicide case: पंचकूला में सामूहिक आत्महत्या की दिल दहला देने वाली घटना: बागेश्वर धाम से लौटे परिवार ने कार में खाकर दी जान

Panchkula Suicide case: हरियाणा के पंचकूला में सोमवार रात एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के सात लोगों ने कथित रूप से ज़हर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। ये परिवार उत्तराखंड के देहरादून से बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में भाग लेने के लिए पंचकूला आया था और वापसी के दौरान सेक्टर 27 में सड़क किनारे खड़ी अपनी हुंडई ऑरा कार में मृत पाया गया। स्थानीय लोगों ने जब कार में कोई हलचल नहीं देखी तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने सभी सदस्यों को अचेत अवस्था में पाया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, दो बेटियां, एक बेटा और बुजुर्ग माता-पिता के रूप में हुई है। पुलिस को कार से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें परिवार के मुखिया ने आर्थिक तंगी, भारी कर्ज और लगातार बढ़ते तनाव का ज़िक्र करते हुए लिखा कि यह कदम उन्होंने अपनी इच्छा से उठाया है और किसी को दोष न दिया जाए। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon