नारी शिक्षा को बढावा देने वाले आधुनिक शिल्पकार व विकास पुरुष थे पंडित रमेश झा

सहरसा, अजय कुमार: शहर के गंगजला चौक रमेश झा रोड स्थित स्व. पंडित रमेश झा के निज आवास पर रविवार को उनके 102 वी जयंती पर युवा कांग्रेस द्वारा भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कहरा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने किया। अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित रमेश झा जैसे नेता विरले ही पैदा होते हैं। इनके सम्पूर्ण राजनीत जीवन छुआछूत व जातिवाद के खिलाफ रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय अधिवक्ता विधानचंद्र झा उर्फ राघव झा ने कहा कि पंडित रमेश झा सहरसा के आधुनिक शिल्पकार व विकास पुरुष थे। जिनके द्वारा सहरसा में कई ऐसे विकास कार्य किया गया जिससे इतर आज तक न हो सका। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षक नेता रौशन सिंह धोनी ने कहा कि पंडित रमेश झा के जीवन से हमें तत्पर सेवा का संदेश मिलता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई और आजादी के बाद बिहार के राजनीत में पंडित रमेश झा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

मौके पर उपस्थित युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामशरण यादव ने कहा कि आज भी गांव समाज में रमेश बाबू की छवि की जो चर्चा है ये उनके निष्ठापूर्व राजनीति का परिणाम है। मौके पर कांग्रेस शिक्षक नेता डॉ. संजीव झा, युवा कांग्रेस के विकास पिंटू, रविकांत रवि, घनश्याम कुमार, लालू कुमार, ज्योतिष झा, अनीश झा, मो. यूसुफ, विक्रम, कपिल सहित कई मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon