PAPPU YADAV : पप्पू यादव ने बैलोरी के शीतला पूजा मैले में की शिरकत

PAPPU YADAV : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज बैलोरी में आयोजित शीतला पूजा मैला में शिरकत की। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सांसद ने भक्तों को शीतला माता के आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। शीतला पूजा मैला बैलोरी का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है जो न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है। प्रतिवर्ष आयोजित इस मैले में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शीतला माता की पूजा-अर्चना के लिए एकत्रित होते हैं।

भक्तों को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा, “शीतला माता की कृपा से हम सभी को स्वस्थ और सुखी जीवन की प्राप्ति हो। यह मैला हमारी आस्था और एकता का प्रतीक है। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना चाहिए। सांसद की उपस्थिति ने मैले में भक्तों के उत्साह को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, दिवाकर चौधरी, बबलू भगत, संजय सिंह, वैश खान, शंकर सहनी और कुनाल चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon