Patna-Purnia Expressway: पूर्णिया के किन-किन इलाको से गुजरेगी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे..? रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रशासन का ‘सुपर स्पीड’ प्लान

पूर्णिया: Patna-Purnia Expressway पूर्णिया जिला के पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार भा०प्र०से० ने पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में भूमि अधिग्रहण, निर्माण पूर्व तैयारियों और अन्य संबंधित कार्यों को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने बताया कि सड़क और परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 13 मार्च 2025 को असाधारण अधिसूचना संख्या 1184 जारी की गई है, जिसके तहत पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 244.931 किलोमीटर होगी, जिसमें से 59.231 किलोमीटर का सड़क निर्माण पूर्णिया जिले में किया जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे जिले के 6 अंचलों के 55 मौजा से होकर गुजरेगी, जिनमें बड़हरा, धमदाहा, कृत्यानंद नगर, पूर्णिया पूर्व, कसबा और डगरूआ अंचल शामिल हैं।

विशेष रूप से, बड़हरा अंचल के 17 मौजा, धमदाहा अंचल के 15 मौजा, कृत्यानंद नगर अंचल के 14 मौजा और अन्य अंचलों के मौजा से होकर यह एक्सप्रेस-वे गुजरने वाली है। जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को भूमि अभिलेखों को अद्यतन करना सुनिश्चित किया जाए और जमाबंदी को अपडेट करने के साथ-साथ सभी संबंधित मौजा की भूमि के प्रकार की पहचान की जाए। साथ ही, यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया कि सभी 6 अंचलों से संबंधित भूमि प्रकार की जानकारी अवर निबंधक को उपलब्ध कराई जाए, ताकि भूमि का एमवीआर विभाग से अद्यतन किया जा सके।

Patna-Purnia Expressway

बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को यह निर्देश दिया कि पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से संबंधित सभी प्रोसेस के लिए एक फ्लो चार्ट तैयार किया जाए, जिससे सभी जरूरी कार्रवाई समय पर और सही तरीके से पूरी की जा सके। इसके अलावा, उन्होंने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को शीघ्र एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि खेसरा पंजी तैयार किया जा सके और अन्य जरूरी कार्यों को अविलंब शुरू किया जा सके।

दूसरी तरफ, सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया कि पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से संबंधित सभी तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर तेज़ी से पूरा किया जाए। जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा, और अन्य संबंधित अधिकारियों को चेकलिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि सभी कार्यों को सही समय पर पूरा किया जा सके और कोई भी समस्या उत्पन्न न हो।

बैठक में निदेशक डीआरडीए सह विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा पूर्णिया, अपर समाहर्ता पूर्णिया, जिला भू अर्जन पदाधिकारी पूर्णिया, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा पूर्णिया, अवर निबंधक पूर्णिया तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को समय से पहले खत्म करने के लिए अपना योगदान देने का आश्वासन दिया।

 

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon