अकबरपुर में पुलिस-पब्लिक मैत्री मैच: पब्लिक एलेवन ने 8 विकेट से जीता ट्रॉफी

पूर्णिया, आनंद यादुका: पूर्णिया के भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर थाना क्षेत्र में आयोजित पुलिस-पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच में पब्लिक एलेवन ने पुलिस एलेवन को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली पुलिस एलेवन टीम 14 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट हो गई, जबकि पब्लिक एलेवन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

विजेता पब्लिक एलेवन के कप्तान निरजित सिंह को भवानीपुर बीडीओ मनोज कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता पुलिस टीम के कप्तान थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज को रुपौली सर्कल पुलिस निरीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने ट्रॉफी प्रदान की।

मैच में अंपायर की भूमिका दिवाकर सिंह और संतोष कुमार ने निभाई, और कमेंट्री का जिम्मा राधेश्याम यादव एवं नीतीश कुमार ने संभाला। आयोजन में पूर्व जीप सदस्य राकेश कुमार सिंह, बलिया थानाध्यक्ष रामलाल भारती, रुपौली थानाध्यक्ष अभय रंजन समेत सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon