PURNIA NEWS: सरसी में पुलिस–पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच, पब्लिक टीम ने पुलिस को 9 विकेट से हराया

पूर्णिया, प्रफुल्ल कुमार सिंह: PURNIA NEWS सरसी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सरसी पुलिस और स्थानीय पब्लिक के बीच बल भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें पब्लिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरसी पुलिस की टीम को 9 विकेट से पराजित कर दिया।

थाना अध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 159 रन बनाए, जिसमें कांस्टेबल हिमांशु और नीरज मिश्रा ने अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मण गुप्ता की अगुवाई वाली पब्लिक टीम ने मात्र 10.3 ओवर में एक विकेट खोकर जीत दर्ज की, जहां अमंत सिंह और आशीष कुमार की पारियां निर्णायक रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अमंत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद पंचायत मुखिया अजय चौहान और समाजसेवी राजेश सिंह ने विजेता, उपविजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है और आम लोग निसंकोच होकर पुलिस से संपर्क करें। मैच को देखने बड़ी संख्या में दर्शक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon