पूजा कुमारी द्वितीय बिहार विमेंस कबड्डी लीग के ट्रायल में हुई चयनित,जताया हर्ष

सहरसा,अजय कुमार

शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित किलकारी बिहार बाल भवन, सहरसा के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि यहां की प्रशिक्षु खिलाड़ी पूजा कुमारी का चयन 2nd बिहार विमेंस कबड्डी लीग के ट्रायल में सफलतापूर्वक हो गया है। चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर (कैंप) का आयोजन 19 फरवरी से प्रारंभ होगा, जिसमें पूजा कुमारी को शामिल होना है।पूजा कुमारी एक अत्यंत साधारण एवं मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनकी मेहनत, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुंचाया है। उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती, बल्कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से बड़े लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।गौरतलब है कि पूजा कुमारी इससे पूर्व भी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

उनका चयन यूथ एशियन गेम्स, बहरीन के लिए सब-जूनियर गर्ल्स कबड्डी टीम में लेफ्ट कॉर्नर पोजीशन के लिए किया गया था। यह उपलब्धि उनके निरंतर बेहतर प्रदर्शन, तकनीकी दक्षता और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की उनकी यह यात्रा किलकारी सहरसा के लिए गर्व का विषय है।किलकारी बिहार बाल भवन, सहरसा में नियमित रूप से दिए जा रहे कबड्डी प्रशिक्षण, तकनीकी अभ्यास, शारीरिक फिटनेस एवं खेल अनुशासन का ही परिणाम है कि पूजा कुमारी राज्य एवं उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रही हैं। यहां प्रशिक्षकों/कोचों द्वारा बच्चों के खेल कौशल के साथ-साथ आत्मविश्वास, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

इस अवसर पर प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक प्रणव भारती ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि किलकारी सहरसा की एक बच्ची का बिहार विमेंस कबड्डी लीग जैसे महत्वपूर्ण मंच तक पहुंचना अत्यंत गर्व और प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल किलकारी परिवार के लिए सम्मान का विषय है, बल्कि पूरे सहरसा जिले के लिए गौरव का क्षण है कि यहां की बेटियां खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूजा कुमारी आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करेंगी एवं यह उपलब्धि आने वाले समय में जिले की अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगी और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।इन उपलब्धियों के साथ किलकारी बिहार बाल भवन, सहरसा उस मूल संकल्पना की दिशा में निरंतर अग्रसर है, जिसके तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कला, संस्कृति, खेल एवं शोध जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मंच, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करने का उद्देश्य रखा गया था। किलकारी इन उपलब्धियों के माध्यम से अपने इसी उद्देश्य को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon