Shankar Singh: गरीबघाट से छर्रापटी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का होगा चौडीकरण, संवेदक नियुक्त: शंकर सिंह

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Shankar Singh रूपौली विधानसभा क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींच दी गई हैं, जिसमें गरीबघाट से छर्रापटी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के चौडीकरण के साथ-साथ अनेक सडकों की चौडीकरण होगी। इसमें 20 सडकें रूपौली प्रखंड में बनायी जाएंगी। उक्त बातें निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कही। उन्होंने खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि जनता भगवान के अशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र में 45 सड़को के निर्माण के लिए रास्ता साफ हो गया है तथा इसके लिए संवेदक भी नियुक्त कर दिये गये हैं। बहुत जल्द सडकों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

इसमें रूपौली प्रखंड के 20 सडकों का निर्माण होगा,जिसमें कई सडकों की चौडीकरण भी होनी है। इसमें गरीबघाट से हरनाहा, मेहदी, बैरिया, श्रीमाता, छर्रापटी तक सडक की चौडीकरण के साथ-साथ अन्य सडकें शामिल हैं। रूपौली में सभी सडकों को बनाने के लिए यहां के ठीकेदार धनंजय यादव को नियुक्त किया गया है। अब यहां की सभी सडकों का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता भगवान के अशीर्वाद से वे विधानसभा क्षेत्र में विकास की लकीर खींच चूके हैं। यूं कह लें कि 24 साल बनाम 1 साल को चरितार्थ कर दिखाया है।

जनता भगवान देख चुके हैं कि वे ना सिर्फ विकास की मंजिल को लगातार छूने के लिए विधानसभा क्षेत्र से लेकर पटना तक लगातार दौड लगाते रहते हैं। जबकि सामाजिकता निभाते हुए वे यहां के लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के साथ-साथ किसी पर भी कोई विपत्ति आती है, तब वे उनका सहारा बनकर खडे हो जाते हैं। ऐसा जनता भगवान महसूस भी कर रहे हैं। वे जनता भगवान की सेवा के लिए रात में दो घंटे भी सो नहीं पाते हैं। उनका लक्ष्य यही है कि जनता भगवान को वे सभी सुख-सुविधा पहुंचा दें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon