Bihar Politics: राहुल गांधी पर प्रशांत किशोर का हमला: कहा – उन्हें तेजस्वी यादव की चिंता है, बिहार के युवाओं की नहीं

गोपालगंज: Bihar Politics जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज गोपालगंज के हथुआ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ में राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। सबेया एयरपोर्ट मैदान में भारी भीड़ को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि उनके फोकस में प्रशांत किशोर नहीं हैं। इस पर तंज कसते हुए किशोर ने कहा, “राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं, प्रधानमंत्री के परिवार से हैं। उनके फोकस में देश और मोदी हैं, बिहार और उसके युवा नहीं। उन्हें तेजस्वी यादव से मतलब है, हमें बिहार के नौजवानों और पलायन रोकने से मतलब है।”

जन सुराज की टिकट प्रक्रिया पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि पार्टी में उम्मीदवार जनता तय करेगी, यह RJD, BJP या कांग्रेस नहीं है जहां टिकट खरीदे-बेचे जाते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन शुल्क 21 हजार रुपये है, लेकिन टिकट उन्हीं को मिलेगा जिन्हें जनता चुनेगी।

जनसभा में किशोर ने गोपालगंज की जनता से कई बड़े वादे भी किए। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को ₹2000 की मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही, जब तक सरकारी स्कूलों की हालत नहीं सुधरती, तब तक 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की निजी स्कूलों की फीस सरकार भरेगी, ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद गोपालगंज समेत पूरे बिहार के 50 लाख युवाओं को 10-12 हजार रुपये मासिक कमाई वाला रोजगार यहीं मिलेगा और उन्हें पलायन नहीं करना पड़ेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon