शिवरात्रि महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी, चित्रवाणी उत्सव भवन में आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न

पूर्णिया: चित्रवाणी उत्सव भवन परिसर में शिवरात्रि महोत्सव को लेकर विश्वामित्र संघ और चित्रवाणी सेवा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस वर्ष भी पर्व को भव्य और श्रद्धामय रूप से मनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष गौरव चन्द्रवंशी ने की, जबकि संचालन समाजसेवी जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव ने किया।

मौके पर विश्वामित्र संघ के संरक्षक एवं पूर्व पार्षद पवन राय की उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सुचारु और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए अहम सुझाव दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शिवरात्रि से पूर्व 24 घंटे का “शिव हरि नाम धुन” भजन-कीर्तन आयोजित होगा, साथ ही बाहर से आए कलाकारों द्वारा शिव तांडव नृत्य, राधा-कृष्ण प्रेम माधुर्य नृत्य और शिव बारात का आकर्षक मंचन किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति का विस्तार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच बांटी गईं तथा पूजा, प्रसाद, सफाई, साज-सज्जा और मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon