प्रधानमंत्री Modi 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में करेंगे पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी

पूर्णिया: प्रधानमंत्री Narendra Modi आगामी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी हवाई अड्डा मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें भागलपुर और आसपास के 13 जिलों से लगभग पांच लाख किसान शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में 14 फरवरी 2025 को भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक टाउन हॉल में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने की। बैठक में कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। डॉ. जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं, और इस कार्यक्रम में भी किसानों के हितों पर चर्चा करेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी पूरे देश के किसानों के लिए पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे, जो किसानों की आय बढ़ाने और उनकी समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर बिहार में खासा उत्साह है, और किसान इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon