सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के बलवाहाट बाजार निवासी शारीरिक शिक्षक राजकिशोर गुप्ता के पिताजी प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी प्रमोद साह के आकस्मिक निधन पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह ने दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने उनके आवास पहुँचकर पूज्य पिताजी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्मा को चीर शांति के लिए नमन कर शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
TAGGED:SAHARSA NEWS



