कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत, अंकित कुमार राज ने 250 लोगों को बांटे कंबल

पूर्णिया: छात्र नेता सह जद(यू) के जिला प्रवक्ता अंकित कुमार राज ने बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने बताया कि लगातार गिरते तापमान के कारण असहाय लोग काफी परेशान हैं और ऐसी स्थिति में कंबल उन्हें ठंड से बचाने में बड़ी राहत देते हैं।

अपनी क्षमता के अनुसार अंकित कुमार राज ने करीब 250 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। यह कार्यक्रम कटिहार जिले के सलमारी, सोनौली, प्राणपुर, बस्तौल, लाभा और कटिहार सदर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भावना के तहत जरूरतमंदों की सेवा करना एक अलग ही सुकून देता है और हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान व सेवा के कार्यों में भाग लेना चाहिए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon