सोमवार को दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। जनता दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर लोगों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित मामलों की जानकारी ली।
मौके पर ही कई मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जबकि अन्य शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए, ताकि आम लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर देना है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
संवाददाता अंग इंडिया संवाददाता



