पूर्णिया में टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की समीक्षा, आपसी समन्वय पर जोर

पूर्णिया : समाहरणालय के जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में टीकाकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नियमित टीकाकरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सर्वे एवं ड्यू-लिस्ट को अद्यतन रखने, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की निगरानी तथा मातृ-शिशु पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सिविल सर्जन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

टीकाकरण एवं एमसीएच कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न डेवलपमेंट पार्टनर्स के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर WHO, UNICEF, UNDP, Wadhwani, Piramal Swasthya तथा JSI के प्रतिनिधियों से बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon