PURNEA NEWS : पूर्णिया में आयोजित होगा लोक एवं जनजातीय कलाकारों का भव्य उत्सव, संगीत नाटक अकादमी द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम

PURNEA NEWS : संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली (भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्त संस्था) द्वारा 29 अप्रैल से 2 मई 2025 तक पूर्णिया के प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, पॉलिटेक्निक चौक में अकादमी रत्न और पुरस्कार 2022 एवं 2023 से सम्मानित लोक और जनजातीय कलाकारों का भव्य उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन का उद्घाटन पूर्णिया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि उत्सव के पहले दिन, 29 अप्रैल को थांग टा (मणिपुर) के चिंगथम रंजीत खुमान, अरुणाचल प्रदेश का पारंपरिक संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत करेंगे, साथ ही बिहार की चर्चित लोकगायिका नीतू कुमारी नूतन लोक संगीत की प्रस्तुति देंगी। 30 अप्रैल को असम की तारावती बोरी द्वारा असमिया लोक संगीत, छत्तीसगढ़ की पूनम तिवारी द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संगीत और प्रेम लता मिश्रा द्वारा नाट्य अभिनय पर व्याख्यान एवं प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान के गफ़रुद्दीन मेवाती जोगी एवं जम्मू-कश्मीर के अब्दुल गफ्फार डार कनिहामी अपने-अपने क्षेत्रीय लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे। तीसरे दिन, 1 मई को गुरप्रीत सिंह खालसा पंजाब की पारंपरिक मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करेंगे, वहीं लद्दाख के त्सेरिंग जोगैस और बिहार के भरत शर्मा व्यास लोक संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। उत्सव के अंतिम दिन, 2 मई को पश्चिम बंगाल के स्वपन मुखोपाध्याय, उत्तराखंड के राकेश भट्ट तथा केरल के चेरुथाझम कुन्हिरामा द्वारा क्रमशः अपने-अपने राज्यों का लोक संगीत और पारंपरिक चेंडा वादन प्रस्तुत किया जाएगा। प्रत्येक दिन का कार्यक्रम सायं 6:30 बजे से शुरू होगा और विभिन्न राज्यों की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक धरोहर को एक मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon