PURNEA NEWS ,आनंद यादुका : भवानीपुर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में आगामी 12 अप्रेल को भव्य हनुमान दरबार सजेगा । इसको लेकर श्री राधारानी संगठन परिवार के द्वारा तैयारियां जोड़ों पर बनी हुई है । श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है । आयोजक श्री राधारानी संगठन के सदस्यों ने बताया कि आयोजन के दौरान अखण्ड ज्योत, सवामनी एवं छप्पन भोग, आलौकिक श्रृंगार के साथ साथ रात्रि में भजनों की वर्षा होगी । आयोजको ने बताया कि इस आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक रूपेश राज, प्रीति भगत, सुरेश डिडवानिया एवं राहुल सोनी हिस्सा लेंगे ।

आगामी 12 अप्रेल को आयोजित होनेवाले श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर आयोजकों के द्वारा अग्रसेन भवन को सजाने का काम जोड़ शोर से किया जा रहा है । आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन में आनेवाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री राधारानी संगठन परिवार के तरफ से वोलेंटियर भी तैनात रहेंगें । आयोजन को लेकर अभी से ही भवानीपुर बाजार का माहौल आध्यत्मिक रंग में रंगने लगा है ।



