PURNEA NEWS : अमौर -प्रखंड क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 76 का भवन जर्जर

PURNEA NEWS/विमल किशोर :  जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल. जो कभी भी किसी बड़े हादसे को दे सकता है दस्तक. ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 76 पिपरा-!! का भवन जर्जर हो चुका है. छत से टपक रहा है पानी, एवं छत का उखर रहा प्लास्टर. कभी भी किसी बड़ी घटना को देख सकता है अंजाम. सेविका मधु कुमारी ने बताया कि छत से पानी टपकता है एवं छत से प्लास्टर उखड़ कर नीचे गिरता है. 2 दिन पहले छत का प्लास्टर उखड़ कर मेरे बांह पर गिर गया. जिससे चोट लगी, अगर किसी बच्चे की शरीर पर गिरता तो कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी. कई बार विभागीय पदाधिकारी को मौखिक सूचना दी गई है .लेकिन अब तक कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है. सहायिका शोभा रानी ने बताया नीचे का फर्स भी टूटा फूटा है. जिससे कभी भी चूहा या सांप निकलता रहता है. जिससे डर समाया रहता है. वहीं ग्रामीण राम बिलास साह,उगन साह ने कहा कि छत से उखर रहे प्लास्टर से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है .विभाग को जल्द भवन की मरम्मत करानी चाहिए. इस संदर्भ में सीडीपीओ तनुजा साह ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है.जांच करवाती हुं.

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon