PURNEA NEWS : बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह-सह-विराट क्षत्रिय सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से सफल

PURNEA NEWS : बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह-सह-विराट क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के क्षत्रिय संगठनों, नेताओं एवं समाजसेवियों की अभूतपूर्व भागीदारी रही। इस कार्यक्रम के संयोजक श्री माधव सिंह ने सम्मेलन की सफलता पर सभी सहयोगियों, विशेषकर पूर्व सांसद श्री आनंद मोहन, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, क्षत्रिय करणी सेना, राजपूत करणी सेना, राम राज परिषद, फ्रेंड्स ऑफ आनंद व अन्य संगठनों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि पूर्व सांसद आनंद मोहन को देश के सबसे बड़े राजपूत नेता के रूप में मान्यता दी गई और उन्हें क्षत्रिय समाज का नेतृत्व करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में संसद घेराव कर महापुरुषों के अपमान पर सख्त कानून बनाने, सेना और पुलिस में क्षत्रिय समाज को आरक्षण देने, संपत्ति की ‘भू हदबंदी’ की तर्ज पर ‘धन हदबंदी’ लागू करने, और केंद्र स्तर पर EWS आरक्षण के नियमों को सरल बनाने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। साथ ही स्थानीय स्तर पर “जीरो माइल चौक” का नाम “महाराणा प्रताप चौक” तथा “आर. एन. साव चौक” का नाम “बाबू वीर कुंवर सिंह चौक” रखने की भी मांग की गई। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार समेत देश के कोने-कोने से आए अतिथियों—जैसे महेन्द्र सिंह ‘तंवर’, उदय सिंह ‘पप्पू’, लवली आनंद, शेर सिंह राणा, महिपाल सिंह मकराना, राज शेखावत, आयुषी तोमर आदि—की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप दिया। लगभग साढ़े छह घंटे तक चिलचिलाती धूप और उमस में भी हजारों कार्यकर्ताओं की डटे रहने की प्रतिबद्धता ने इस सम्मेलन को जनभावनाओं का मजबूत मंच बनाया। अंत में श्री माधव सिंह ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस आयोजन को समुचित कवरेज देकर जन-जन तक इसकी बात पहुँचाई।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon