PURNEA NEWS : प्रवासी बिहारियों से वोट मांगने से पहले भाजपा बताए, उनके लिए क्या किया: जन सुराज पार्टी

PURNEA NEWS : जन सुराज पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रवासी बिहारियों को लेकर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रवक्ता अमित विक्रम ने भाजपा के उन कार्यक्रमों पर सवाल उठाए हैं, जिनमें प्रवासी बिहारियों से वोट मांगने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने बिहार से पलायन रोकने के लिए पिछले 20 सालों में क्या किया है।

अमित विक्रम ने कहा, “पिछले 11 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है और बिहार में भी अधिकांश समय वे सत्ता में रहे हैं। फिर भी केंद्रीय श्रम मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि 3 करोड़ बिहारी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में रहने को मजबूर हैं। इसके लिए भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार जिम्मेदार है।” उन्होंने भाजपा से अपना 20 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने की मांग की और कहा कि प्रवासी बिहारियों से वोट मांगने से पहले उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने उनके लिए क्या किया है।

जन सुराज पार्टी ने वादा किया है कि 2025 छठ के बाद युवाओं को बिहार से पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा और उन्हें राज्य में ही 10-15 हजार रुपये के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

पलायन के मुद्दे पर बात करते हुए जन सुराज पार्टी के किसान अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने कहा कि बिहार से पलायन का मुख्य कारण किसानों की घटती आय है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में खेती कमाई का जरिया नहीं, बल्कि जीवन-यापन का साधन बन गई है। उन्होंने बिहार की बंद हो चुकी चीनी मिलों और राज्य की सहकारी कंपनियों की घटती आय का जिक्र किया।

वीरेंद्र राय ने जन सुराज पार्टी के पांच संकल्पों में से एक का उल्लेख करते हुए कहा, “हम नकदी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए मजदूरों की मुफ्त व्यवस्था करेंगे ताकि उनकी आय बढ़ सके।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर जन सुराज पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों को पलायन की समस्या से निजात मिलेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon