PURNEA NEWS: पूर्णिया विश्वविद्यालय परिसर में स्थाई पुलिस पिकेट की स्थापना हेतु सामूहिक जनहित याचिका

पूर्णिया: PURNEA NEWS आज, पूर्णिया विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सामूहिक जनहित याचिका प्रस्तुत की गई, जिसमें पूर्णिया पुलिस अधीक्षक और कुलपति महोदय से एक स्थाई पुलिस पिकेट स्थापित करने की अपील की गई। इस पहल में सुनील कुमार सिंह, रवि रंजन जी, विशाल सिंह, प्रदीप मेहता, विक्रम सिंह, दिलजीत सिंह, और सोनू सिंह जी सहित अन्य समाजसेवी और नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

हमने पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात की और उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ती सुरक्षा समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही कुलपति महोदय से भी हमारे प्रयास को साझा किया। दोनों महोदयों ने इस प्रयास को सकारात्मक रूप से लिया और इसे सराहनीय कदम बताया। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय क्षेत्र की बढ़ती संवेदनशीलता को देखते हुए, जल्द ही एक टीओपी थाना परिसर में स्थापित किया जाएगा। यह निर्णय न केवल विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा को बेहतर बनाएगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद करेगा। हमें खुशी है कि पुलिस अधीक्षक महोदय और कुलपति महोदय ने हमारे इस प्रयास को मान्यता दी और हमसे यह आश्वासन दिया कि जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

PURNEA NEWS

हम सभी उपस्थित साथियों ने इस पहल के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय और कुलपति महोदय को हार्दिक धन्यवाद और बधाई दी, और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह कदम पूर्णिया विश्वविद्यालय और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा सुधार साबित होगा, और हम सभी का यह प्रयास समाज की भलाई के लिए एक मजबूत कदम होगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon