PURNEA NEWS : महिला संवाद कार्यक्रम में भी उठी टीकापटी को प्रखंड बनाने की मांग

PURNEA NEWS : टीकापटी को प्रखंड बनाने की मांग अब महिलाओं में भी जोर पकडने लगा है । इसी के तहत धूसर टीकापटी पंचायत में बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित महिला संवाद कार्यक्रम, जो जीविका विभाग द्वारा किया जा रहा है । उसमें भी जीविका दीदियों ने जोरदार ढंग से प्रखंड की मांग उठायीं । उन्होंने आवाज उठाते हुए कहा कि उनके घर से रूपौली की दूरी लगभग तीस किलोमीटर है, दूरी अधिक एवं बाढ के दिनों में वेलोग रूपौली जा नहीं पाती हैं । इससे उन्हें ससमय योजनाआंे का लाभ नहीं मिल पाता है । वह अनेक योजनाओं से वंचित रह जाती हैं । उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल प्रभाव से यहां प्रखंड बनाने की मांग की । इस दौरान महिलाओं की मांग को देखते हुए, इनकी मांग को देखते हुए प्रस्ताव को लिया गया तथा सभी महिलाओं ने 27 अप्रील को टीकापटी में आयोजित विशाल जनसभा में भारी संख्या में पहुंचने की भी जोरदार समर्थन कीं । मौके पर प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य संजय कुमार मंडल ने कहा कि 27 अप्रील की जनसभा में महिलाओं की काफी भागीदारी होगी तथा अब उनकी आवाज को कोई दबा नहीं पाएगा । उन्हें आशा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने वचन को निभाएंगे तथा चुनाव से पहले इस का्रंतिकारी एवं ऐतिहासिक धरती टीकापटी में प्रखंड जरूर बनवाएंगे । इस अवसर पर हजारो की संख्या में जीविका दीदियां मौजूद थीं ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon