PURNEA NEWS: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार का समाहरणालय परिसर का औचक निरीक्षण, कार्यालयों में सफाई और सुव्यवस्था के निर्देश

पूर्णियाँ: PURNEA NEWS आज बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष, अभिलेखागार, जिला जनसंपर्क कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय, जिला सांख्यिकी कार्यालय, जिला लेखा पदाधिकारी कार्यालय, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जिला निबंधन कार्यालय, जिला भू अर्जन कार्यालय और समाहरणालय स्थित तालाब का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री अंशुल कुमार ने संबंधित कार्यालयों के प्रमुखों एवं विभागीय पदाधिकारियों को कार्यालयों की नियमित सफाई और आवश्यक दस्तावेज़ों को सुव्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों को 24×7 सक्रिय रखने की बात की और जिन कैमरों में तकनीकी खराबी आई है, उन्हें तत्काल ठीक कराने का आदेश नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया को दिया।

निबंधन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देशित किया कि उनके कर्मचारी अपने निर्धारित स्थानों पर काम करें और कार्यालय के आसपास अनावश्यक व्यक्तियों का जमावड़ा न हो। इसके अलावा, जिला नवजात उपसमाहर्ता (एनडीसी) को समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया कि वे नगर निगम पूर्णिया के साथ मिलकर समाहरणालय स्थित तालाब और पूरे समाहरणालय परिसर की सफाई निर्धारित समय सीमा के भीतर कराएं।

इस औचक निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, अनुमंडल पदाधिकारी श्री पार्थ गुप्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री नवल किशोर यादव, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दिलीप सरकार, जिला गोपनीय प्रभारी एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री आलोक राज तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon