PURNEA NEWS: पूर्णिया डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनी — कार्यालयों में साफ-सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव को लेकर दिए सख्त निर्देश

पूर्णिया: PURNEA NEWS जिले के प्रशासनिक प्रणाली में चुस्ती और पारदर्शिता लाने को लेकर जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित विकास भवन के सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने कार्यालयों की साफ-सफाई, फर्नीचर की स्थिति, रंग-रोगन, पंजीयों का रख-रखाव, कर्मियों की उपस्थिति, कार्य संस्कृति और पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं का गहन जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उप विकास आयुक्त कार्यालय, डीआरडीए, खनन कार्यालय, निर्वाचन शाखा, जिला कल्याण कार्यालय, आईसीडीएस, और अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों में पहुंचकर कार्मिक व्यवस्था और प्रशासनिक संचालन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कार्यालयों की स्वच्छता और अभिलेखों का समुचित प्रबंधन प्रशासन की साख से जुड़ा विषय है। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक कार्यालय प्रधान को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि उनके विभाग में न केवल नियमित साफ-सफाई हो, बल्कि पुराने और अनुपयोगी अभिलेखों का नियमानुसार समयबद्ध विनिष्टीकरण भी किया जाए। जिलाधिकारी ने गलियारों और वेटिंग एरिया की स्थिति को लेकर भी फीडबैक लिया और वहाँ की स्थिति को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त चंद्रिमा अत्री, अपर समाहर्ता रवि राकेश, एसडीओ सदर पार्थ गुप्ता, वरिष्ठ कोषागार पदाधिकारी नवल किशोर यादव, डीपीआरओ दिलीप सरकार, डीआरडीए निदेशक, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजुला कुमारी, आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डेजी रानी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने अंत में दो टूक कहा कि, “प्रशासनिक सेवा केवल आदेश देने का कार्य नहीं, बल्कि उदाहरण प्रस्तुत करने का माध्यम भी है। अगर कार्यालय स्वच्छ और अभिलेख व्यवस्थित होंगे, तो सेवाएं बेहतर मिलेंगी और जनता का विश्वास बढ़ेगा।” उनके इस औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल देखा गया और साफ संदेश गया कि अब कार्य संस्कृति में सुधार अनिवार्य है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon