PURNEA NEWS : भाजपा की मंडल कार्यसमिति बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और बूथ सशक्तिकरण पर जोर

PURNEA NEWS : पूर्णिया के मधुबनी स्थित सावित्री विवाह भवन में आज भाजपा नगर पश्चिम मंडल द्वारा आयोजित कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस बैठक में पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान, विधायक खेमका ने अपने संबोधन में हाल ही में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर देश के वीर सैनिकों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह ‘नये भारत’ की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है, जहां देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। विधायक खेमका ने पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य में एनडीए सरकार द्वारा किए गए व्यापक विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के सभी क्षेत्रों में लगातार हो रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में एनडीए सरकार एक बार फिर सत्ता में आएगी और पूर्णिया में भाजपा भारी मतों से विजयी होगी।

बैठक में बूथ अध्यक्षों को प्रदेश द्वारा प्रदत्त बूथ किट देकर विधायक ने सम्मानित किया और उन्हें संगठन का मजबूत स्तंभ बताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा, जिला नेता अवधेश साह, संजय मिश्रा, पुलक राय, चंदन पासवान, सुनील सिन्हा, कमलेश्वरी मेहता, अजित सिन्हा, अवधेश सिंह, संगीता वर्मन, ममता झा, मिथिलेश पोद्दार, किशोर केशरी, चंद्र किशोर भगत, सुशील पोद्दार, सुबोध पाल सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon