PURNEA NEWS : लोजपा(रा.) महिला प्रकोष्ठ में नए चेहरों की एंट्री, मनीषा और निकिता बनीं जिला सचिव

PURNEA NEWS : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए महिला प्रकोष्ठ में दो नई नियुक्तियां की हैं। रविवार को लोजपा(रा.) महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कंचन देवी पासवान ने भवानीपुर की समाजसेविका मनीषा सहनी और गुलाबबाग की निकिता दास को महिला जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर लोजपा(रा.) के जिला महासचिव सह प्रवक्ता विवेक कुमार लाठ (सोनू) और जिलाध्यक्ष कंचन पासवान ने दोनों नवमनोनीत महिला नेत्रियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए उन्हें पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनीषा और निकिता दोनों ही समाज सेवा में लंबे समय से सक्रिय रही हैं और खासकर पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती आई हैं।

विवेक लाठ ने बताया कि निकिता दास पूर्व में पार्टी की नगर उपाध्यक्ष रह चुकी हैं और उनके समर्पण एवं कार्यकुशलता को देखते हुए अब उन्हें जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मनीषा सहनी को उनके सामाजिक योगदान और पार्टी विचारधारा से जुड़ाव के कारण यह पद सौंपा गया है। पार्टी प्रवक्ता ने विश्वास जताया कि इन दोनों युवा नेत्रियों के जुड़ने से संगठन में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सशक्त होगी। साथ ही, पार्टी के ‘युवा एवं महिला प्रोत्साहन’ के फॉर्मूले को मजबूती मिलेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विज़न को ज़िला स्तर पर नई दिशा मिलेगी। नवमनोनीत जिला सचिव मनीषा सहनी और निकिता दास ने इस अवसर पर कहा कि वे पार्टी नेतृत्व विशेषकर चिराग पासवान जी की सोच और कार्यशैली से बेहद प्रभावित हैं और “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon