PURNEA NEWS : पूर्णिया में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार : विधायक विजय खेमका ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

PURNEA NEWS : विधायक विजय खेमका ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मुलाकात कर पूर्णिया शहर और प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि शहर के चिन्हित छह स्थानों और ईस्ट ब्लॉक की सात पंचायतों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रारंभ किए जाएं ताकि आम लोगों को मुफ्त इलाज, जांच और दवाओं की सुविधा सुगमता से मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि रामपुर कवैया और लालगंज पंचायतों में हेल्थ सेंटर का भवन निर्माण पूर्ण हो चुका है और वहां जल्द ही सेवा शुरू होगी। साथ ही बरसोनी, बेलोरी, मरंगा पश्चिम, परमानंदपुर, बुड़ैल, पोखरिया, चांदी, चंदननगर, बहादुरपुर और अब्दुल्लानगर में नए सेंटर की स्वीकृति मिल चुकी है, जिनका निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा।

विधायक खेमका ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में पुराने पेसेंट वार्ड को नए भवन में स्थानांतरित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने सदर अस्पताल की स्थापना के साथ-साथ सभी शहरी वार्डों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी बदलाव आया है, जहां प्रत्येक पंचायत और शहर के इलाकों में मुफ्त दवा, जांच, एंबुलेंस और समर्पित डॉक्टरों की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में ICU, वेंटिलेटर, ट्रॉमा सेंटर, थैलेसीमिया वार्ड और सभी तरह की आधुनिक जांच सुविधाएं मौजूद हैं। स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा, सड़क और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी पूर्णिया में ऐतिहासिक विकास हो रहा है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon